Wednesday, October 21st, 2026

 स्मिथ और कोहली बेस्ट, उनसे आगे निकलकर हैरान हूं: विलियमसन

 
माउंट माउंगानुई

विलियमसन (890) को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की 101 रनों से जीत के दौरान 129 और 21 रन बनाए, जिससे उन्हें 13 रेटिंग अंक मिले. वह साल के आखिर में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे. न्यूजीलैंड के करिश्माई कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली से आगे निकलकर शीर्ष पर पहुंचने से हैरान हैं. उन्होंने स्मिथ की जगह ली, जो भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में 0 और 8 रन बनाने के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गए.

 कोहली (879) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. आईसीसी के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में विलियमसन ने कहा, ‘ये दोनों खिलाड़ी (विराट कोहली और स्टीव स्मिथ) मुझसे श्रेष्ठ हैं. उन जैसे खिलाड़ियों से आगे निकलना हैरानी भरा और सुखद है.’ उन्होंने कहा, ‘ये दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्षों से सभी प्रारूपों में खेल को आगे बढ़ाया है. मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो उनके खिलाफ खेला हूं.’
 

 

#विलियमसन

Source : Agency

पाठको की राय